फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   British carpet silver coins found from farm during plowing in rugged

बीहड़ में जोताई के दौरान खेत से मिले ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के

Sun, 10 Jul 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
British carpet silver coins found from farm during plowing in rugged
उदी (इटावा)। पछायागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली जमुनापार में दस दिन पूर्व खेत की जुताई में मिले चांदी के सिक्कों को लेकर बवाल मच गया है। खेत मालिकों में बंटवारा न होने पर मामला थाने पहुंचा गया। पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैक्टरों चालक और खेत मालिकों के पास से 33 सिक्के बरामद किए।
विज्ञापन

29 जून को बरौली जमुनापार के सुनील कुमार व विपिन कुमार ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहे थे। छोटी सी मटकी में ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के निकले। सुनील व विपिन ने सिक्के समेट लिए। ट्रैक्टर चालक बलवीर निवास बीधूपुरा, थाना बढ़पुरा ने उन्हें देख लिया। बाद में चालक को भी तीन सिक्के मिले। खेत से खजाना मिलने की चर्चा गांव में शुरू हो गई। खेत के सह मालिक सुरेंद्र सिंह की पत्नी रेनू ने पछायागांव थाना पर शुक्रवार को सूचना दे दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 200 से अधिक चांदी के सिक्के सोनू, विपिन व ट्रैक्टर चालक बलवीर ने गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बेचन सिंह ने बताया कि सोनू के पिता सुनील सिंह से आठ, विपिन से 11 एवं सुनील की मां लक्ष्मी देवी से 11 व ट्रैक्टर चालक से तीन ब्रिटिश कालीन सिक्के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed