फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   brijesh becomes president of dba

Etawah News: बृजेश दुबे अध्यक्ष व राजेश यादव बने महामंत्री

Wed, 21 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
brijesh becomes president of dba
इटावा। डीबीए के चुनाव में अध्यक्ष पद पर बृजेश दुबे ने प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह गौर को 193 वोटों से पराजित कर दिया। वहीं महामंत्री पद पर राजेश यादव ने अंबरीश पांडे को 105 वोटों से हराया। राजेश यादव को 276 वोट मिले, जबकि अंबरीश पांडे को 171 वोट मिले।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। मतदान के लिए निर्धारित समय शाम 4 बजे तक कुल 821 मतों में से 756 वोट डाले गए। शाम पांच बजे से सभागार में मतों की गिनती शुरू हुई। सबसे पहले अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए गिनती की गई। अध्यक्ष पद पर बृजेश दुबे को निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदों के लिए मतगणना जारी है।
विज्ञापन

डीबीए के प्रवक्ता एडवोकेट मोहसिन अली ने बताया कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन योगेंद्र किशोर तिवारी व सदस्यगण प्रेमशंकर शर्मा, शांतिस्वरूप पाठक, रविंद्र सिंह दुबे की देखरेख में सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान सभागार में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुमार गौर, बृजेंद्र सिंह चौहान व विशुन चंद्र अग्रवाल ने भी एल्डर्स कमेटी के साथ शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराया। बृजेश दुबे के अध्यक्ष पद पर विजयी होने पर समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान में दयाशंकर शुक्ल, रविंद्र यादव, अवधेश तिवारी, हरस्वरूप सक्सेना, राजर्षि तिवारी, अरुण राजपूत, अवधेश तिवारी, लल्ला भैया सहित लगभग दो दर्जन अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed