फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Breach on three houses of poor

घटिया के तीन मकानों में आई दरार

Fri, 29 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 29 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Breach on three houses of poor
शहर के मोहल्ला घटिया अजमत अली नाला किनारे क ी बस्ती में तीन मकानों की दीवारों में अचानक  दरार आने से लोग भयभीत हैं। कहीं अचानक मकान भरभराकर गिर न जाए। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हाल ही में जल निगम की बिछाई गई नई पाइप लाइन में लीक होने के कारण यह सब हुआ है। इस पर गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने हंगामा भी किया। एडीएम को ज्ञापन देकर समस्या दूर कराने और मुआवजे की मांग की गई।
विज्ञापन


मोहल्ला घटिया अजमत अली नाला किनारे की बस्ती में रह रहे पुलिसकर्मी निजामुद्दीन, मो. हामिद व मो. ताहिर के मकानों में गुरुवार को दरारें देखी गईं। यह देख मकान में रह रहे लोगों में भयभीत हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में यहां लोगों की भीड़ लग गई। जब बारीकी से देखा गया तो निजामुद्दीन के मकान के दो कमरे के फर्श भी नीचे से पोला होते पाए गए। इनमें से एक कमरे में तो फर्श में छोटा छेद भी हो चुका है। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन के लीक होने से मकानों को नुकसान हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना था कि गली के बीच में बिछाई गई पानी की पाइप लाइन से पिछले कई दिनों से पानी लीक हो रहा था। जिससे पक्की गली के बीच में से पानी की तेज धार लगातार निकल रही थी।

इसकी शिकायत उन्हाेंने कई बार ठेकेदार व जलनिगम के अधिकारियों से की लेकिन किसी ने भी नहीं सुनी। इसी का नतीजा है कि मोहल्ले के कई मकानों में दरारें आने लगी हैं। लोगों को अपने घरों में रात गुजारने में भी डर लग रहा है कि उनका मकान कहीं अचानक ही भरभराकर न गिर जाए।  क्षेत्रवासी एकत्र होकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे।


उनकी अनुपस्थिति में क्षेत्रवासियों ने अपर जिलाधिकारी ईश्वरचन्द्र को ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण और मकान को हुए नुकसान की भरपाई जलनिगम से कराए जाने की मांग की। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन क्षेत्रवासियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed