फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brahmin community to unify the call

ब्राह्मण समाज को एकजुुट करने का किया आह्वान

Mon, 09 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 09 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community to unify the call
परशुराम जयंती पर रैली निकालते ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव लोचन शुक्ला, जिलाध्यक्ष ऋषि मिश्रा आदि। - फोटो : अमर उजाला
ब्राह्मण समाज महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। युवाओं ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के  साथ रैली निकाल कर नगर का भ्रमण किया। बाद में गोष्ठी में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



परशुराम जयंती के अवसर पर नगर के पक्का बाग चौराहा से प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव लोचन शुक्ला, जिलाध्यक्ष ऋषि मिश्रा युवा जिला अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे, सभासद शरद बाजपेई के नेतृत्व में करीब तीन सौ मोटर साइकिल व कारों द्वारा रैली निकाली गई।
विज्ञापन


यह रैली रामलीला रोड होकर तहसील चौराहा से बल्देव चौराहा, राजागंज चौराहा, नौरंगाबाद होेते हुए नारायण वेंकट हाल पर पहुंची। राजागंज चौराहा पर मनोज शुक्ला, संजीव पंडित ने रैली का स्वागत किया। रैली का शुभारंभ राजू पांडेय परसुपुरा तथा सतीशचंद्र दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल युवा भगवान परशुराम के  जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके उपरांत गोष्ठी में अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कथावाचक मनोज अवस्थी ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श को अपनाकर अपने जीवन को सफल बनाएं। मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण एक विचारधारा है, जो आज सर्वोपरि है। भगवान परशुराम के मार्गदर्शन से हम निश्चित ही सफलता पाएंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव लोचन शुक्ला ने कहा कि युवा ही समाज की रीढ़ की हड्डी है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान कर समाज की बढ़ चढ़कर सेवा करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ऋषि मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष शिवाकांत दुबे, नगर अध्यक्ष महेंद्र भारती दुबे, युवा नगर अध्यक्ष धर्मेंद दुबे, राजीव मिश्रा, देवकीनंदन त्रिपाठी, पंकज अग्निहोत्री, बलराम तिवारी, बल्लू तिवारी, अवनीश दीक्षित, विवेक दुबे, पवनकांत दीक्षित, नितेश पाठक ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों क ा माल्यार्पण तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया। संचालन डा. आशीष दीक्षित ने किया।



कार्यक्रम में सतीश दीक्षित, हरिओम तिवारी, संजय दुबे, टीवी कलाकार राहुल दुबे, शरद बाजपेई, नीरज मिश्रा, आनंद विभूषित, अंकित तिवारी, वाशु चौधरी, कमलेश पांडेय, शैलेष शुक्ला प्रधान, ललित दुबे, रतन चौधरी, अनिल चौधरी, रामू तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं औरैया से आई ब्राह्मण समाज की यात्रा का भी नगर में आने पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। यह यात्रा नगर में भ्रमण करते नुमाइश पंडाल में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed