फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Boy dies under suspicious circumstances; father alleges poisoning.

Etawah News: संदिग्ध हालात में बालक की मौत, पिता ने लगाया जहर देने का आरोप

Mon, 17 Aug 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Boy dies under suspicious circumstances; father alleges poisoning.
इटावा। चौबिया के टकपुरा गांव के बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बालक की मौत के बाद पिता ने पत्नी और ससुरालियों पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टकपुरा निवासी हरदेश प्रजापति का पत्नी शिवानी देवी से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शिवानी करीब डेढ़ माह से अपने बेटे अनमोल (09) के साथ अपने मायके ऊसराहार के नगला महासिंह में रह रही थी। रविवार रात शिवानी अपने बेटे के साथ मायके में सोई हुई थी। देर रात अनमोल ने अपनी मां से शरीर में दर्द होने और बोलने में परेशानी होने की शिकायत की। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

बालक की हालत गंभीर देखकर शिवानी अपने परिजनों के साथ रात करीब तीन बजे उसे लेकर टकपुरा स्थित ससुराल पहुंची। यहां पिता हरदेश प्रजापति ने अनमोल को डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत को लेकर हरदेश का ससुरालियों से विवाद हो गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच ससुराल पक्ष के लोग मौके से चले गए। इसके बाद तड़के हरदेश ने पुलिस को सूचना देकर पत्नी और ससुरालियों पर बेटे को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बालक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। दोनों पैर पीले पड़े हुए थे। बालक के माता-पिता के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा सुरक्षित कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed