{"_id":"642f1100091c4eb4de0d3b44","slug":"both-the-accused-of-robbery-arrested-auto-recovered-etawha-news-c-12-1-166430-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, ऑटो बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, ऑटो बरामद
Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
इटावा। चार मार्च को बकेवर क्षेत्र में ऑटो लूटने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई ऑटो भी बरामद कर ली है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह लोग ओला कैब चलाते हैं और लूट के बाद ऑटो लेकर गुरुग्राम भागने की फिराक में थे।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ऑटो चालक अंकुश कुमार (24) निवासी ग्राम घुमेरा जाखन थाना बलरई का रहने वाला है। चार मार्च की शाम को वह ऑटो लेकर शास्त्री चौक पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान विपिन शर्मा (24) निवासी राजागंज थाना भरथना और अंकित शंखवार (20) निवासी यादव नगर थाना भरथना उसके पास पहुंचे और नगला बरी तक के लिए ऑटो बुक किया। नगला बरी गांव से पहले सेदपुर कला गांव के पास दोनों युवको ने चालक को नीचे उतार दिया और ऑटो लेकर भाग गए। पीड़ित ने बकेवर थाने में घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
एसएसपी ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली कि ग्राम पिपरीपुरा केे पास एक ऑटो लावारिस खड़ा है। पुलिस ने ऑटो बरामद कर बदमाशों की तलाश की तो दोनों आरोपी लुधियानी चौराहा के पास से पकड़ लिए गए। इनके पास से दो तमंचे, दो कारतूूस, एक ऑटो की बैटरी और एक ऑटो की आरसी मिली है। दोनों युवक गुरुग्राम में ओला कैब चलाते हैं। लूटे हुए ऑटो को लेकर यह लोग गुरुग्राम जाने की फिराक में थे लेकिन पुलिस की सक्रियता देख जा नहीं सके और पकड़े गए। एसएसपी ने बकेबर पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम दिया है।