फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Boom damaged due to bull collision in Bharthana

भरथना में सांड के टकराने से क्षतिग्रस्त हुआ बूम

Sun, 18 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Boom damaged due to bull collision in Bharthana
भरथना (इटावा)। नगर में स्थित रेलवे क्रासिंग के बीच दो सांड़ आपस मे भिड़ गए। इससे क्रासिंग के गेट का एक तरफ का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गेट बंद हो गया और यातायात बाधित हो गया। क्षतिग्रस्त बूम के जगह लोहे का पाइप लगाए जाने से रेल आवागमन प्रभावित नहीं हो सका।
विज्ञापन

नगर में रेलवे फाटक संख्या 20 बी के पास रविवार की शाम करीब सवा सात बजे दो सांड़ भिड़ गए। लड़ते-लड़ते दोनों रेलवे क्रासिंग के करीब पहुंच गए। केबिन मैन व अन्य लोगों ने सांड़ों को हटाने का प्रयास किया। इस पर दोनों सांड़ एक दिशा में वहां से भागे। इस दौरान एक सांड़ बूम से टकरा गया। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बाधित हो गई।
विज्ञापन

केबिनमेन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लोहे का पाइप लगाकर ट्रेनों का आवागमन कराया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान इस सड़क मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों को ओवर ब्रिज होते हुए दूसरी ओर जाना पड़ा। रात में रेलवे की टीम ने बूम को मरम्मत करके सही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed