फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bolero rider robbers rob the driver by making the driver hostage

बोलेरो सवार लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Fri, 06 Apr 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 06 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bolero rider robbers rob the driver by making the driver hostage
चालक व उसके साथी। - फोटो : अमर उजाला
गिट्टी लादने ग्वालियर जा रहे ट्रक को बोलेरो सवार बदमाशों ने लायन सफारी के पास लूट लिया। बदमाशों ने चालक व उसके दो साथियों को मारपीट कर बंधक बनाया। इसके बाद बोलेरो में डाला और ट्रक ले गए। बाद में इकदिल के चांदनपुर गांव के पास भट्ठे पर तीनों को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। चालक व उसके साथियों ने पास के गांव में जाकर एक व्यक्ति के फोन से इसकी जानकारी यूपी 100 को दी। यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची और उसने घटना सिविल लाइन क्षेत्र की बता कर उन्हें सिविल लाइन थाने भेज दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



चौबिया के गांव नगला पाय निवासी रवि यादव पुत्र प्रमोद सिंह यादव टेढ़ी बगिया आगरा निवासी लक्ष्मण दास के ट्रक का चालक है। वह ग्वालियर से ट्रक में गिट्टी लादकर ऊसराहार क्षेत्र में बेचने का काम करता है। गुरुवार रात को वह क्लीनर अखिलेश कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी नगला पाय के अलावा अपने मामा के पुत्र यतेंद निवासी नगला कोढ़ी ऊसराहार के साथ ट्रक में गिट्टी लादने के लिए ग्वालियर के लिए निकला था। रात करीब दस बजे वह ग्वालियर बाइपास पर लायन सफारी के पास पहुंचा तभी एक बोलेरो में सवार करीब सात बदमाशों ने ओवरटेक कर उसके ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन


अचानक ट्रक के रोकने से बोलेरो में ट्रक की टक्कर लग गई। बोलरो में सवार लुटेरे उतरे और उन्हाेंने चालक व उसके साथियों को मारपीट करते हुए बोलेरो में डाल लिया। दो लुटेरे ट्रक को लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने तीनों की जमकर पिटाई की। करीब चार घंटे तक चालक व उसके साथियों को बोलेरो में बंधक बनाकर घुमाते रहे। बाद में करीब तीन बजे लुटेराें ने उन्हें इकदिल थाना क्षेत्र के गांव चांदनपुरा के पास एक भट्ठे के पास फेंककर भाग निकले। रवि व उसके साथियों ने भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद किसी मजदूर के फोन से इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने तीनों को सिविल लाइन थाने भेज दिया। चालक रवि यादव ने बताया कि लुटेरे उनके पास से तीन मोबाइल फोन के अलावा दो हजार रुपये भी लूट ले गए। सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि रवि यादव ने अपने ट्रक के लूटे जाने की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed