फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bol bom echo sound in shiv temple

बोल बम से गूंजे शिवालय

Mon, 24 Aug 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 24 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
bol bom echo sound in shiv temple
सावन के अंतिम सोमवार को बाबा की कृपा पाने के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर की आराधना की। शहर के कुछ मंदिरों में भक्तों को बाबा के अमरनाथ रूप के दर्शन हुए। 
विज्ञापन


सावन के अंतिम सोमवार को शहर का नीलकंठ मंदिर भक्तों की भीड़ से खचाखच नजर आया। सुबह होते ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शाम को मंदिर में भोले बाबा का फूल बंगला से मनोहारी शृंगार किया गया।
विज्ञापन


लाइनपार क्षेत्र के फ्रेंड्स कालोनी स्थित ज्ञान मंदिर में बाबा का बर्फ से शृंगार किया। शृंगार रूप के दर्शन करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। स्टेशन बजरिया स्थित आनंदेश्वर महाराज मंदिर में भी बर्फ से भोलेनाथ का शृंगार किया गया। देर रात तक शिवभक्तों ने मंदिर पहुंचकर बर्फानी रूप के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भोलेनाथ का फूलों से मनोहारी शृंगार किया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में भी दिनभर पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। बकेवर क्षेत्र में यमुना किनारे स्थित हमीरपुरा वाले मंदिर पर शहर के साथ ही आसपास जिले से आए लोगों ने पूजा अर्चना की।


ताखा क्षेत्र में सरसईनावर स्थित श्री हजारी महादेव मंदिर में भी दूरदराज से आए सैकड़ों भक्तों ने पूजा अर्चना की। भरथना क्षेत्र के रमायन मंदिर, चकरनगर क्षेत्र के भारेश्वर मंदिर व कालेश्वर मंदिर के साथ सहसों स्थित बाबा सिद्घनाथ मंदिर में भी भक्तों ने पूजा पाठ किया। दिनभर पूरा जिला बम बम हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed