फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bodybuilders took the dead body by paying 3500 rent

3500 किराया देकर शव ले गए तीमारदार

Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bodybuilders took the dead body by paying 3500 rent
इटावा। कोविड अस्पताल में मरने वाले संक्रमित का शव घर पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल रही है। तीमारदार अपनों का शव घर अथवा शमशान घाट तक ले जाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस वालों को मंहगा किराया दे रहे हैं। शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। सहसों थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी भगवानदीन को बुधवार को कोरोना संक्र मित होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। बेटे अखिलेश ने बताया कि वह काफी देर तक पिता का शव घर ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। करीब एक घंटे के बाद डॉक्टरों ने कहा कि सरकारी एंबुलेंस को आने मे न जाने कितना वक्त लगेगा। प्राइवेट एंबुलेंस से शव को घर ले जाओ। इसके बाद उसने अस्पताल से घर तक पिता का शव ले जाने के लिए 3500 रुपये में एंबुलेंस बुक की। उसी से शव को घर लेकर जा रहा है। यह मामला अकेला नहीं है। ऐसे ही तीमारदार अस्पताल में मरने वाले व्यक्ति को कई बार प्राइवेट एंबुलेंस से घर या शमशान घाट तक ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed