फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Block chief accused of attempting to kidnap Pradhan

ब्लाक प्रमुख पर प्रधान के अपहरण का प्रयास करने का आरोप, डीएम से की शिकायत

Thu, 11 Jun 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Block chief accused of attempting to kidnap Pradhan
महेवा के चंदपुरा ग्राम प्रधान ने महेवा ब्लॉक प्रमुख पर उनके अपरहण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी जेबी सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे प्रधान अवधेश कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि महेवा के ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे ने अपने समर्थकों की मदद से उनका अपहरण करने की कोशिश की।
प्रधान अवधेश कुमार ने बताया नरेगा के तहत तालाब की सफाई 14वें वित्त से कराई गई थी। उसी का पैसा डोंगल के माध्यम से निकलना था। इसके लिए 7 जून को साढ़े 11 बजे सचिव के ऑपरेटर मुकेश के महेवा स्थित आवास पर गया था।
विज्ञापन

उसी समय वहां बाइकों पर सवार चार व्यक्ति आए और अपनी फार्म में डोंगल लगाने की बात कहने लगे। विरोध करने पर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। इसके बात इन लोगों ने अशोक चौबे से फोन पर बात भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश ने बताया कि उन्होंने मौका पाकर पुलिस को फोन किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लवेदी को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनको अपनी सुरक्षा में उनके घर छोड़ा।
अवधेश ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है। उधर महेवा ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए राजनीति से प्रेरित बताया है।
फ़ोटो 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed