{"_id":"5fd660778ebc3e3d46614584","slug":"blo-etawha-news-knp599731954","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ केंद्रों पर बीएलओ नहीं पहुंचे, कहीं केंद्र पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ केंद्रों पर बीएलओ नहीं पहुंचे, कहीं केंद्र पर ताला
विज्ञापन
फोटो संख्या 26 आर्य कन्या इंटर कालेज में सूची में अपना नाम देखते मतदाता
- फोटो : ETAWHA
इटावा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को मतदान केंद्रों पर बीएलओ की मौजूदगी में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, नाम संशोधन और विलोपन का पुनरीक्षण अभियान चला। कई केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम संशोधन के लिए फार्म संख्या 8 की कमी देखी गई। किसी मतदान केंद्र पर पूरे बीएलओ नहीं पहुंचे तो कहीं मतदान केंद्र के गेट का ताला ही बंद मिला। वहां बीएलओ गेट के बाहर बैठकर काम करते देखे गए। संशोधन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन आवेदन के जरिये कराने की सलाह मतदाताओं को दी गई।
केके इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर ताला बंद था। बीएलओ ब्रह्म प्रकाश और राधा अवस्थी काफी देर तक चौकीदार के आने का इंतजार करते रहे। उन्होंने गेट के बाहर ही बैठकर काम करना शुरू कर दिया। वहीं जीजीआईसी के मतदान केंद्र पर 11 बजे के बाद बीएलओ पहुंचे। उसमें भी कल्पना नगर सिविल लाइन बूथ पर कोई बीएलओ तैनात ही नहीं किया गया। इस क्षेत्र से आए लोग अपना नाम आदि सूची में नहीं देख सके। यही हाल शिवनारायण इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का रहा। यहां छह में से चार बीएलओ मंजू देवी, रूबी, अनीता द्विवेदी और रश्मि मौजूद रहीं। बाकी दो बूथों के बीएलओ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, केके डिग्री कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर बीएलओ मौजूूद रहे। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने जनता इंटर कॉलेज में मतदाताओं का नाम जुुड़वाने का फार्म भरवाने में सहयोग किया।
इटावा। लालपुरा निवासी राजेश कुमार अवस्थी की पुत्रियां प्रांजलि और प्रतीक्षा मतदाता सूची में अपना दर्ज करवाने शिवनारायण इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचीं। वे पहली बार मतदाता बनने जा रहीं हैं। दोनों ने सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म 06 भरा। उनका कहना रहा कि वे दोनों मतदान के अधिकार का पहली बार प्रयोग करने को लेकर काफी रोमांचित हैं।
विज्ञापन
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार परिषदीय विद्यालय में बूथ संख्या 49 में बीएलओ संजीव कुमार की मौजूदगी में आने वाले नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। भाजपा नेता सुशील पोरवाल, नवनीत गुप्ता ने मतदाताओं को प्रेरित किया गया।
इकदिल संवाद प्रतिनिधि के अनुसार श्री ज्ञान चंद्र जैन इंटर कॉलेज इकदिल, प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय इकदिल में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए लोगों का फार्म भरवाया गया । भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, सभासद डॉ. सुशील सम्राट, सभासद गौरव राजपूत, सभासद लज्जाराम दिवाकर, बूथ अध्यक्ष देव कुमार शाक्य आदि ने मतदाता सूची का अवलोकन किया।
इटावा। तहसीलदार सदर एन राम ने बताया के केके इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर ताला बंद होने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई। इस बारे में वे विद्यालय के संबंधित व्यक्तियों से बात करेंगे। अधिकांश बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। इस्लामियां इंटर कॉलेज और जीजीआईसी मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ नहीं होने की जानकारी उन्हें दी गई है। इस बारे में वे पूरी जानकारी कर बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगेंगे। संवाद

फोटो संख्या 27 केके इंटर कालेज मतदान केंद्र के गेट पर पड़ा ताला- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 28 शोरावाल बालिका इंटर कालेज में बैठे बीएलओ- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 25 शिवनारायण इंटर कालेज मतदान केंद्र पर वोट बनवाने पहुंची युवतियां- फोटो : ETAWHA