फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJYMO Mandal President shot, injured

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को मारी गोली, घायल

Sat, 29 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJYMO Mandal President shot, injured
इटावा। शहर के पक्का बाग हाईवे पुल के नीचे शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे खड़े भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

सरेशाम गोली मारे जाने से दहशत फैल गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने की सूचना पर एसएसपी जयप्रकाश समेत तमाम भाजपा नेता सैफई पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।
मूलरूप से आगरा के बाह थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के रहने वाले भाजयुमो मानिकपुर मोहन के मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ यहां इकदिल क्षेत्र के गांव कराहीपुरा में अपने बहनोई के यहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित देर शाम अपनी स्कॉर्पियो से पक्का बाग हाईवे पुल के नीचे खड़े होकर अपने साथियों से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो हमलावर पहुंचे और अमित को गोली मार दी।
गोली अमित के जबड़े में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इधर गोली चलने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग कुछ समझ पाते जब तक हमलावर बाइक लेकर मौके से भाग निकले।
मानिकपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे पक्का बाग चौकी इंचार्ज राजेश यादव गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और भाजपा मंडल अध्यक्ष को जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि अमित आईसीयू में भर्ती है। डाक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई।
घटना की जानकारी होने पर एसएसपी, एसपी कपिलदेव समेत तमाम पुलिस अधिकारी व भाजपा नेता सैफई पहुंचे और परिजनों से हालचाल जाना। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है।

भाजपा नेता बरुआ खनन के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही कि गोली मारने की घटना भी इसी मामले से जुड़ी हुई हो सकती है।
बताया जा रहा कि दीपावली के समय भी कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed