फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP would field candidates in three blocks

भाजपा तीन ब्लाकों में उतारेगी प्रत्याशी

Tue, 02 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 02 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP would field candidates in three blocks
महेवा, बढ़पुरा व बसरेहर तीन ब्लाकों में भाजपा ब्लाक प्रमुख पद पर प्रत्याशी उतारेगी। यह जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को नो ड्यूज नहीं दिए जा रहे।
विज्ञापन



उन पर दबाव बनाने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर सत्तादल के कारनामों का जवाब जैसे को तैसा के अंदाज में दिया जाएगा। श्री दुबे ने कहा कि पार्टी का पूरा फोकस वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है।
विज्ञापन



प्रदेश में ब्लाक प्रमुख व विधान परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा जिले में पूरी ताकत के साथ इन चुनावों में उतरेगी। जिले में ब्लाक प्रमुख पद के लिए पार्टी महेवा, बढ़पुरा व बसरेहर से प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नामांकन के समय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के आठ ब्लाकों में से सिर्फ तीन में ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि सत्तापक्ष प्रशासन के जरिए दबाव बना रहा है। उन्हें सूचनाएं मिल रहीं हैं कि जो लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, उन्हें नो ड्यूज नहीं दिए जा रहे।


इसकी शिकायत उन्होंने डीएम नितिन बंसल से की है। डीएम ने उक्त प्रमाण पत्र निर्गत करने का आश्वासन भी दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।


हर जगह गुंड माफिया हावी हैं। इसके खिलाफ योजना बनाकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित में कई योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक मंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता को लगाया गया है।


खासतौर पर किसानों को बड़ी राहत देने वाली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छह फरवरी तक चलेगा। इसके अलावा जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा बैंकिंग योजना शामिल हैं।



उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ बैंक लोन देने में सहयोग नहीं कर रहे। इस संबंध में वह पार्टी नेतृत्व को भी अवगत कराएंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विवेक भदौरिया, कृपा नारायन तिवारी, गगन चतुर्वेदी, अरुण त्रिपाठी, विकास भदौरिया, अमित तिवारी, यदुवीर सिंह व अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed