फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP will contest in the state alone-Katheriya

प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ेगी भाजपा-कठेरिया

Tue, 17 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 17 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP will contest in the state alone-Katheriya
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा, प्रदेश में अकेले ही विधानसभा चुनाव लडे़गी। वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस ताजा बयान पर प्रतिक्रिया जता रहे थे जिसमें उन्होंने भाजपा का बसपा से गठबंधन की संभावना जताई थी।
विज्ञापन


वह सुबह तकरीबन 10 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से अजीतमल गए। वहां से इटावा पहुंचकर ऐतिहासिक बकेवर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा नेता मायावती और सपा मुखिया मुलायम सिंह दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यादव सिंह प्रकरण में सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन


उसमें सपा और बसपा के नेता दोषी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। सूबे में हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा के 10 दिसंबर तक संगठनात्मक चुनाव होने के बाद पार्टी पूरे प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पेरिस की घटना पर दुख जताते हुए आजम खां के बयान को शर्मनाक बताया। कहा कि यूपी सरकार में इतना दम नहीं कि आजम खां पर कार्रवाई करे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के सम्मान व स्वाभिमान को उन्होंने दुनिया में स्थापित किया है।


इटावा में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डा. रमाकांत शर्मा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव 10 दिसंबर तक हो जाएंगे। इसके बाद प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर आंदोलन किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed