{"_id":"5bf44f82bdec2217277cdeb8","slug":"bjp-should-celebrate-netaji-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी का जन्मदिन भाजपा को भी मनाना चाहिए: गोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी का जन्मदिन भाजपा को भी मनाना चाहिए: गोपाल यादव
अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव साथ में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया व अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का एलान किया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि भाजपा को भी नेताजी का जन्मदिन मनाया चाहिए।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को सुबह 10 बजे सिंचाई विभाग के अतिथिगृह में विचार गोष्ठी तथा प्रमुख वृद्ध समाजवादियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात अस्पताल में फल वितरित किए जाएंगे। सपा संरक्षक नेताजी करोड़ों की संख्या में हर वर्ग के गरीबों के मसीहा माने जाते हैं। प्रसपा क्या उनका जन्मदिवस तो भाजपा को भी मनाना चाहिए। जब प्रसपा की सपा से तुलना करने का सवाल किया गया तो उनका कहना है सपा की प्रसपा से तुलना नहीं की जा सकती है।
नेताजी ने सपा को बहुत मजबूत करके इस ऊंचाई पर पहुंचा दिया कि समूचे देश सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सभा में अपार समर्थन प्राप्त होता है। सही तुलना तो जनता करेगी जब आम चुनाव होंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन सन्टू गुप्ता, शहर अध्यक्ष मुबारक अंजुम, पदम तिवारी, हेमरूद्ध सिह सेंगर सहित कई सपा नेता उपस्थित थे।