{"_id":"2aaa4e46a0b8ff1b0b837b80b55ee7a0","slug":"bjp-s-policies-show-newcomers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नए सदस्याें को भाजपा की नीतियां बताएंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नए सदस्याें को भाजपा की नीतियां बताएंगे’
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 06 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन लोगाें ने मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ली हैं। उन लोगों को अब पार्टी की रीति और नीति से परिचय कराने तथा डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी से लेकर नरेंद्र मोदी तक का इतिहास बताने के लिए संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। यह बात बुधवार को नारायण बैंकट हाल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री तथा क्षेत्रीय प्रभारी डा. समीर सिंह ने कही।
विज्ञापन
डा.सिंह ने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 3.44 करोड़ वोट प्राप्त हुए थे। इनमें से 1.50 करोड़ लोगाें ने स्वेच्छा से टोल फ्री नंबर का प्रयोग कर सदस्यता ली थी। पार्टी का प्रत्येक सदस्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है। अभियान के माध्यम से सदस्यों को प्रशिक्षत किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलताआें को भी इसी महाभियान के माध्यम से घर घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। देश भर में 11 करोड़ सदस्य अब तक बन चुके हैं। महाभियान भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर जिला प्रवासी तथा पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक दुबे, के के राज, डा. रमाकांत शर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं को चुनौतियाें का सामना करने के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओ ने सपा सरकार को उखाड़ फें कने का प्रण लिया।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री विकास भदौरिया ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, पूर्व विधायक जयवीर सिंह भदौरिया,ज्ञानेंद्र अवस्थी, सावित्री कठेरिया, शिव महेश, राजेंद्र गुप्ता, धीरसिंह राजपूत, रामकुमार करन सिंह राजपूत, शरद बाजपेई, डा. राजबहादुर यादव, मनीष यादव, गगन चतुर्वेदी, प्रवीण चौहान के अलावा सैकड़ों की संख्या में मंडल स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
भाजयुमोे ने फूंका सांसद औवेशी का पुतला
राष्ट्रविरोधी बयानबाजी करने पर भाजयुमो ने बुधवार क ो सांसद औवेशी, नगर विकास मंत्री आजम खां का शास्त्री चौराहे पर पुतला फूंका। भाजयुमो ने गिलानी, औवेशी तथा आजम खां को पाक भेजने की मांग की है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर चौहान ने कहा कि उक्त तीनाें खाते तो भारत का हैं लेकिन गुणगान पाक का करते हैं। औवेशी ने अटल तथा आडवाणी को अपराधी बताकर अपनी पाक परस्ती का सबूत दिया है।
पुतला दहन करने वालों में वासु चौधरी गौरव गुर्जर, आशीष चौहान,राहुलदीप, सत्यम राजपूत, हरिओम राजावत, विशाल भदौरिया, अंकित सैनी, मयंक कुशवाह, गणेश दीक्षित, रामनरेश पोरवाल, शरद बाजपेई, सुभाष यादव, कुलदीप यादव, बंटू यादव, पवित्र श्रीवास्तव, अन्नू भदौरिया, अभय भदौरिया, धर्मेन्द्र भदौरिया, जबर सिंह शाक्य, सतेंद्र राजपूत शामिल थे।