फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP remained adamant on demands, hunger strike continues against electricity department

Etawah News: मांगों पर अड़े रहे भाजपाई, बिजली विभाग के खिलाफ भूख हड़ताल जारी

Wed, 28 Feb 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
BJP remained adamant on demands, hunger strike continues against electricity department
इटावा। बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाकर सोमवार को शुरू हुई भाजपाइयों की भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। बिजली घर में टेंट लगाकर नारेबाजी की गई। भाजपाई गंभीर धाराओं को हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम फ्रेंड्स काॅलोनी थानाक्षेत्र के विजय नगर मोहल्ले में बिजली विभाग की चेकिंग टीम के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी थी। इस पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, लूट और एसएसी-एसटी एक्ट, मीटर टेंपरिंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। एससी-एसटी एक्ट और मीटर टेंपरिंग की धाराओं में फंसाने का आरोप लगाकर सोमवार को संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता हरि किशोर तिवारी एसडी फील्ड स्थित एक्सईएन के कार्यालय पर समर्थकों के साथ पहुंच थे। उन्होंने एक्सईएन से एससी-एसटी एक्ट और मीटर टेंपरिंग की धाराएं हटाने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल कर दी थी। मंगलवार को भी मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी रही। सोमवार रात को परिसर में टेंट लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सुबह ब्राह्मण महासभा, समेत कई अन्य संगठनों का भी साथ मिल गया है।
विज्ञापन




बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा
इटावा। एसडी फील्ड स्थित बिजली घर में संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता हरिकिशोर तिवारी के भूख हड़ताल पर जाने के बाद उनके खिलाफ अब बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ अजय गौतम को सौंपा। आरोप लगाया कि हरि किशोर तिवारी ने एक्सईएन कार्यालय में घुसकर उनसे अभद्रता की है। वह भूख हड़ताल पर जाकर आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। सरकारी काम में बाधा डालने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।

चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति रही तो बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी हड़ताल करके धरने पर बैठ जाएंगे। इससे प्रभावित होने वाली बिजली व्यवस्था के जिम्मेदार हरि किशोर तिवारी होंगे। विदुत् कर्मचारी संयोजक विवेक कुमार सिंह, अभियंता संघ सचिव गगन अग्निहोत्री, जूनियर इंजीनियरिंग संगठन सचिव राजेंद्र सिंह, अवर अभियंता राजेंद्र सिंह ,वीरेंद्र कुमार ,हंसराज प्रसाद ,राज कमल, विनोद कुमार यादव, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed