Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP rattled by the crowd at Ramlila Maidan: Shivpal

रामलीला मैदान की भीड़ देखकर घबराई भाजपा : शिवपाल

Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP rattled by the crowd at Ramlila Maidan: Shivpal
फोटो 46:::::पक्के तालाब चौराहे पर वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शिवपाल सिंह यादव
इटावा। रामलीला मैदान में आंदोलन के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा घबराई हुई है। यह बात सोमवार को मीडिया से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन


केके डिग्री कॉलेज में पटेल जयंती के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में शिवपाल सिंह ने कहा कि अब भाजपा की विदाई होने वाली है। दावा किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अखिलेश यादव के 30 साल तक सत्ता में नहीं आने वाले बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा कि भाजपा नेताओं की सोच बहुत छोटी है।
विज्ञापन


वह किसी के बारे में कुछ भी बोल देते हैं। इसी सोच के कारण उत्तर प्रदेश की स्थिति ऐसी हो गई है। केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए शिवपाल ने कहा कि वह अभी तक न तो लोकसभा पहुंचे और न ही विधानसभा पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव को पिद्दी कहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भी शिवपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया सोच रखने वालों को आगे चलकर कुछ हासिल नहीं होगा। सपा नेता आजम खां के मामले में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए हैं।

ईडी और सीबीआई ने उन्हें जेल के अंदर से ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आजम खां बड़े नेता हैं और भाजपा को डर है कि उनके जेल से बाहर आने पर समाजवादी पार्टी को राजनीतिक फायदा मिलेगा। सपा की सरकार बनने पर आजम खां को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय आने पर इन सबको जवाब देना पड़ेगा।

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव सोमवार दोपहर 12 बजे शहर के कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए। उन्होंने पक्का तालाब चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पटेल विचार मंच की ओर से 151 वृद्ध महिलाओं को साड़ियां भेंट की गईं।

साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक का शिवपाल सिंह यादव ने विमोचन किया। कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल समेत मंच के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, मिनी रामनरेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed