फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP practicing to come into opposition by protesting: Akhilesh

प्रदर्शन करके विपक्ष में आने का अभ्यास कर रही भाजपा : अखिलेश

Fri, 24 Apr 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
BJP practicing to come into opposition by protesting: Akhilesh
चकरनगर। महिला बिल को लेकर प्रदर्शन करके विपक्ष में आने का अभ्यास भाजपा अभ्यास कर रही है। यह बात राम परमधाम आश्रम आनंदनगर अहेरिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं 108 कुंडीय विष्णुयज्ञ में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
विज्ञापन




अखिलेश यादव ने कहा कि महिला आरक्षण का बिल जब पास हो चुका है। उसका एक्ट भी बन चुका है तो भाजपा यह सब क्यों कर रही है। कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। चाहें तो शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का, महिलाएं अभी भी इनकी सुविधाओं से अछूती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने इटावा की जमीनों पर कब्जा किया है। गाजीपुर विश्वकर्मा समाज की पीड़ित बेटी से मिलने के लिए सपा का डेलीगेशन जा रहा था तो उसे पुलिस ने रोक लिया था। भाजपाइयों ने पुलिस पर पथराव किया लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव भाजपा की करारी हार होने वाली है। उन्होंने मांग की कि जनगणना के साथ जाति जनगणना भी कराई जाए जिससे महिलाओं, शोषितों, वंचितों और दलितों को उनका अधिकार मिल सके। सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, भूतपूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिपाल सिंह, डॉ. भूपेंद्र दिवाकर, राजेश यादव, राजकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य बंटी यादव, जिला महासचिव वीरू भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, बकेवर में पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को कस्बा स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीषा सविता के आवास पर पहुंचे। यहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिलीप सविता, राज किशोर सविता, पवन सविता, केश नारायण, संजू, हरिओम, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed