फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp,political,etawah,etawah news

किसानों के हित में है कृषि सुधार बिल: प्रकाश पाल

Wed, 23 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
bjp,political,etawah,etawah news
इटावा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल दो दिवसीय जनपद आगमन पर मंगलवार को इटावा पहुंचे। उन्होंने कृषि सुधार बिल को किसानों के लिए हित में बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने पहले दिन बकेवर मंडल अध्यक्ष सुशील राजपूत, लखना मंडल अध्यक्ष विनय चौहान, भरथना द्वितीय मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, बढ़पुरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, इकदिल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, इटावा प्रथम मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित एवं इटावा द्वितीय मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर की अध्यक्षता में बैठकें हुईं।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया वर्तमान में प्रदेश कार्यक्रमों की समीक्षा मंडल स्तर पर करते हुए कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई कर उनके मेहनत की सराहना कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से इसी तरह आगे भी पूरे तन, मन एवं धन से जनता के सेवा में लगे रहने एवं आम जनमानस तक केंद्र एवं प्रदेश की क्रियान्वित जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने का आग्रह किया। बताया केंद्र सरकार किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील है तथा किसानों के हितों को देखते हुए कृषि सुधार विधेयक 2020 लेकर आई है। इसमें किसान चाहे तो मंडी में अपनी फसल बेचे और चाहे तो सीधे बाहर बेचे। केंद्र सरकार ने सभी रबी फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य)में वृद्धि कर किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, करण सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष शिव किशोर धनगर, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, रजत चौधरी, राहुल राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल भदौरिया, सह कार्यालय प्रभारी अवनीश भदौरिया, सह मीडिया संपर्क प्रमुख राहुल सेंगर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed