फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP National President Nadda in Etawah today

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज इटावा में

Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP National President Nadda in Etawah today
इटावा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जनवरी (आज) को इटावा आ रहे हैं। यह जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने दी।
विज्ञापन

बताया कि भाजपा जन विश्वास यात्राओं के जरिए सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचाने के बाद 11 जनवरी से प्रदेश भर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चला रही है।
जिलाध्यक्ष ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दौरान सर्वप्रथम प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत इटावा क्लब में की-वोटर्स (प्रत्येक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति) से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद घर-घर संपर्क अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार के किए गए कार्यों की जानकारी देकर वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास का पंपलेट भी बाटेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय घर-घर संपर्क करने के बाद होटल अमर आशियाना में विधानसभा प्रभारियों, प्रवासियों व पदाधिकारियों से रणनीति पर चर्चा करेंगे।
बताया कि उसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर तकिया में घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के लिए जनसमर्थन की अपील करेंगे। गौरतलब हो जनपद इटावा में तीसरे चरण के तहत आगामी 20 फरवरी को तीन विधानसभा सीटों जसवंतनगर, इटावा सदर, भरथना सुरक्षित सीट पर मतदान होगा।

इस समय नामांकन कार्य चल रहा है। शुक्रवार को नामांकन का तीसरा दिन था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार इटावा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed