फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP MPs, MLAs forgot promises made to people

भाजपा सांसद, विधायक लोगों से किए वादे भूले

Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP MPs, MLAs forgot promises made to people
इकदिल। बहुत किया इंतजार अबकी बार आरपार संकल्प लेकर चल रहा मिशन इकदिल ब्लॉक का 24वां सत्याग्रह आंदोलन ग्राम पंचायत इंगुर्री में हुआ।
विज्ञापन

संयोजक दीपक राज ने लोगों को बताया कि यह सत्याग्रह कार्यक्रम सिर्फ क्षेत्र के लोगों में जागरूकता फैलाना ही नहीं है। इसके साथ साथ यहां के सांसद यहां के विधायकों को यह भी अहसास याद दिलाना है कि उन्होंने जो वादे किए थे उनको पूरा करने का समय आ गया है।
कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सदर विधायक ने इकदिल क्षेत्र की जनता से वोट मांगते समय यहां नए विकासखंड के निर्माण का प्राथमिकता के साथ वादा किया था। अब सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है अर्थात साढ़े चार साल हो चुके हैं।
विज्ञापन

उनको यह वादा याद नहीं है । इसी प्रकार से सांसद ने एक कार्यक्रम में विकास खंड के निर्माण के लिए पूरी कोशिश करने का वादा किया था।
जनता ने वोट देकर सरकार का साथ निभाया और दो विधायक, एक सांसद चुन कर दिया, लेकिन यहां की जनता अब अपना विकास चाहती है, इसके लिए उसे विकासखंड की जरूरत है सरकार को चाहिए हमारे विकास को ध्यान में रखते हुए इस विकासखंड की शीघ्र घोषणा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के प्रधान राम रतन ने सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग का वादा किया। कहा कि जरूरत पड़ने पर चुनाव बहिष्कार के लिए भी तैयार रहेंगे।
कार्यक्रम में हीरा सिंह, गोपाल, चंद्र पाल सिंह, पंचम, राजीव तोमर, सुनील सिंह, राज कुमार, रवि, राकेश बाबू, अंकित शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राम कुमार, सुनील कुमार, विनय राठौर, आशीष, अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश सिंह, राम नारायण शर्मा, अशोक सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, हरी, सुनील शर्मा, अनूप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed