फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP leaders narrated the memoirs of emergency

भाजपा नेताओ ने सुनाये आपातकाल के संस्मरण

Fri, 26 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders narrated the memoirs of emergency
फोटो संख्या 09 भाजपा नेताओ ने सुनाये आपातकाल के संस्मरण - फोटो : ETAWHA
भारतीय जनता पार्टी के प्रेम नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आपातकाल के दौरान पार्टी का काम देख रहे प्रमुख लोगों का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आपातकाल के संस्मरण भी सुनाए
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने बताया 25 जून 1975 को जब देश में आपातकाल लागू किया गया। उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा जनसंघ के पदाधिकारियों को ढूंढ ढूंढ कर जेल में डाला गया था।
विज्ञापन

आज हम लोगों ने उन्हीं अनमोल रत्नों में से कुछ रत्नों को सम्मानित कर कुछ मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त किया है।
उस समय के जनसंघ के नगर अध्यक्ष जो बाद में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल बताया कि वह समय जीवन का सबसे कठिन दौर था।
पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गुप्ता ने निहालचंद जी का स्मरण सुनाए। पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रसाल सिंह उस समय लखनऊ में पकड़े गए थे। सुकुमार कांत दीक्षित तथा रमेश दीक्षित जिन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को स्टेशन पर उतरने नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भी अपने अनुभव बताए। इस सम्मान समारोह में गजेंद्र मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सविता, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र भदौरिया, महिला मोर्चा की मनीषा शुक्ला, अनीता शर्मा, योगेश दुबे, कुश त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed