फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP government will be formed due to workers

कार्यकर्ताओं की बदौलत बनेगी भाजपा की सरकार

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed due to workers
इटावा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश सिंह बघेल की अध्यक्षता में हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रभारी नंदलाल बाथम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय मंत्री नंदलाल बाथम ने कहा जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मजबूत टीम बनी है। मंडलों और बूथों में गठित टीमों से भाजपा को मजबूती मिलेगी और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

हमें विश्वास है कि मोर्चा के जिला, मंडल और बूथों के उत्साही कार्यकर्ताओं के बदौलत 2022 में दोबारा विजय भाजपा को ही मिलेगी। कहा कि पिछड़े वर्ग के लिए बहुत सारे नियम और कानून पहले से ही बने थे, जो 35 वर्षों से लागू नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें मोदी सरकार ने लागू किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों तक पिछड़ा वर्ग समाज को अपना वोट बैंक बना कर उपेक्षित रखा। पिछड़ा वर्ग समाज को संरक्षण और अधिकार केवल भाजपा ही ने दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग से 27 लोगों को मंत्री बनाकर पिछड़े समाज का प्रतिनिधित्व व मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संविधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग समाज के गौरव और सम्मान बढ़ाया है।
मोदी के कर्ज को चुकाने की अब हमारी जिम्मेदारी है। पिछड़ा वर्ग के लोगों को दोबारा अपनी पूरी ताकत से भाजपा को मिशन 2022 में जीत दिलाकर दोबारा यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाना है।

इस संकल्प के साथ हम लोगों को समाज के बीच में जाकर अभी से भाजपा के लिए काम करना है। बैठक में श्यामू राजपूत, राकेश यादव, निधि पाल, सतीश शाक्य, उमाशंकर सविता, मुकेश राजपूत, जय सिंह बघेल, संदीप शर्मा, गुलाब सिंह बाथम, मीडिया प्रभारी शिवकपूर रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed