फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp

सरकारी नौकरियां देने में योगी सरकार ने बनाया रिकार्ड : मानवेंद्र

Thu, 10 Dec 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bjp
फोटो संख्या 23 सिंचाईं विभाग के प्रशासनिक भवन में वार्ता करते स्नातक एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिं? - फोटो : ETAWHA
इटावा। प्रदेश के 20 वर्षों में सरकारों ने जितनी नौकरियां दीं। उससे अधिक नौकरियां योगी सरकार ने दी है। प्रदेश में 4 लाख सरकारी नौकरी दीं गईं जो एक रिकार्ड है। साढ़े तीन करोड़ लोगों को लोन देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया। यह बातें आगरा स्नातक खंड से नव निर्वाचित भाजपा एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा नियमावली बनकर तैयार है और बहुत जल्द लागू होगी। शिक्षकों के मानदेय संबंधी मामले पर भी जल्द निर्णय होंगे। कहा योगी सरकार ने जिस तेजी से स्नातकों, अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों, छात्रों और बेरोजगारों के लिए जो कदम उठाएं हैं वह और मजबूती से आगे बढ़ेंगे। लोगों को लगेगा कि यूपी सरकार का निर्णय उचित है। यूपी सरकार बनाने में जो सहयोग किया वह प्रभावी था। यूपी और आगे बढ़ेगा। इससे पूर्व एमएलसी बनने के बाद प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, महामंत्री अन्नू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, शिवाकांत चौधरी, रोहित शाक्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जसवंतनगर। स्नातक एमएलसी मानवेंद्र सिंह का नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गुरुवार दोपहर दो बजे हाईवे बस स्टैंड चौराहे पर एमएलसी मानवेंद्र सिंह का ढोल नगाड़ों की धुन के बीच मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के नेतृत्व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एमएलसी का प्रतापपुरा गांव में सुग्रीव धाकरे, जोगेश यादव, गुड्डू यादव ने, मलाजनी स्थित फौजी होटल पर मुकेश यादव, अजय यादव बिंदु ने माल्यार्पण किया। विवेक शाक्य गुड्डू ने प्रतीक चिह्न भेंट किया। स्वागत करने वाले भाजपाइयों में सुरेश गुप्ता, राजेंद्र चौहान, बटेश्वरी प्रजापति, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, अजय यादव, बलवंत तोमर, अनिल राजपूत, अनुज शाक्य, अजय गुप्ता, आनंद राठौर आदि शामिल रहें।

फोटो संख्या 24 जसवंतनगर बस स्टैंड पर एमएलसी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

फोटो संख्या 24 जसवंतनगर बस स्टैंड पर एमएलसी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed