फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Birth certificates will be delivered to the parents of the newborns

Etawah News: नौनिहालों के अभिभावकों तक पहुंचाए जाएंगे जन्म प्रमाणपत्र

Mon, 02 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Birth certificates will be delivered to the parents of the newborns
चकरनगर। सीडीओ अजय कुमार गौतम के निर्देश पर बीडीओ यदुवीर ने सराहनीय पहल करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े नौनिहाल बच्चों के 15 जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कराए। इस पहल से बच्चों को सरकार से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जन्म प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद उन्हें सुपरवाइजर दुर्गावती को सौंप दिया गया जिन्हें आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीओ यदुवीर ने बताया कि आंगनबाड़ी बच्चों के आवश्यक कागजात मिलते ही तुरंत जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी परिवार को अनावश्यक दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बच्चों की पहचान से जुड़ा अहम दस्तावेज है, जिसके बिना कई बार पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा आती है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर प्रक्रिया को सरल और तेज किया गया है। सुपरवाइजर दुर्गावती ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रमाण पत्र घर-घर पहुंचाए जाएंगे, जिससे अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed