फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Billed by line assert Prdani

लाइन लगाकर ठोकी प्रधानी की दावेदारी

Mon, 16 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 16 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Billed by line assert Prdani
प्रधान पद के लिए प्रथम चरण के नामांकन में पहले दिन
विज्ञापन
ताखा में दावेदार और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन प्रधान पद के लिए 193 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद  के लिए 37 नामांकन हुए। कुल 230 नामांकन हुए। प्रथम चरण में ताखा ब्लाक से प्रधान पद के  42 एवं ग्राम पंचायत सदस्य 542 पदों के लिए चुनाव होंगे। 


निर्वाचन अधिकारी ताखा धर्मपाल यादव के निर्देशन में सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लाक मुख्यालय के आसपास पुलिस ने पहले ही बैरियर लगा दिए गए थे। मेनगेट से प्रत्याशी एवं प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया।

निर्वाचन अधिकारी ताखा धर्मपाल यादव ने बताया  पहले दिन प्रधान पद के 193 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं । वहीं प्रत्याशियों के नामांकन में बैंकों में जमा होने वाली चालान फीस को लेकर सोमवार को मारामारी रही।

भरथना की एसबीआई बैंक में पूरे दिन चालान जमा करने वालों की लाइन लगी रही। निर्वाचन अधिकारी ने बताया सभी प्रत्याशियों को बैंक में चालान फीस जमा करना अनिवार्य है, लेकिन विशेष परिस्थिति में ब्लाक मुख्यालय पर ही राशि नकद भी जमा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed