{"_id":"9cc996e87e66725347edae4f4169acd9","slug":"bikers-assaulting-the-woman-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने महिला को मारपीट कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स ने महिला को मारपीट कर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेल के पीछे पैदल जा रही एक महिला को बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरे उसके पास से कान से कुंडल व मोबाइल लूट ले गए। लूट का शिकार हुई महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
मंगलवार की शाम को शहर के मुहल्ला पुरबिया टोला निवासी सिद्वार्थ वर्मा की पत्नी अनुपमा वर्मा पैदल घूमने निकली थी। जेल के पीछे बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया। बाइक से उतरे एक लुटेरे ने झपट्टा मारकर उसके कानों से कुंडल व मोबाइल लूट लिया। अचानक हुई इस वारदात से वह हक्की बक्की रह गई।
लुटेरों के जाने पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने अनुपमा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।