{"_id":"5fafe9e38ebc3e9bc424631a","slug":"bike-riding-brothers-died-in-road-accident-etawha-news-knp5942860199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। दिवाली पर राजस्थान के धौलपुर से हरदोई घर जा रहे दो सगे भाइयों की भरथना-बिधूना मार्ग पर अन्हैया नदी पुल के पास हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भरथना-बिधूना मार्ग पर अन्हैया नदी पुल के समीप शुक्रवार को रात करीब 10 बजे इटावा की तरफ से बिधूना की तरफ जा रही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार जनपद हरदोई के थाना माधोगंज के इकसई निवासी सरवन (27) व उसके भाई संजीव (23) पुत्र राम सागर की अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। एंबुलेंस से उपचार के लिए उन्हें सीएचसी भरथना भेजा गया, वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित दिया। थाना पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मृतक सगे भाई थे। दोनों राजस्थान के धौलपुर में स्थित एक लेदर फैक्ट्री में काम करते थे। दीपावली के चलते दोनों भाई वहां से बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। घटना की परिजनों को सूचना दे दी गई है।