{"_id":"65d47b04ce6708dfaebcbde111180243","slug":"bike-riders-truck-two-men-thrashed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलक चढ़ाकर लौट रहे
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक
गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए सैफई
पीजीआई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सोमवार देर रात ग्राम कुम्हावर निवासी सियाराम पुत्र चंद्रभान तथा महावीर पुत्र रामचंद्र अपनी बाइक संख्या यू पी 75 आर 1338 द्वारा ग्राम सिसहाट में तिलकोत्सव समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
तभी आगरा से आ रहे मिनी ट्रक संख्या यूपी 83 टी 6505 ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को पीजीआई सैफई भेजा, जहां रात्रि में ही उन दोनों की मृत्यु हो गई। कस्बा इंचार्ज सतेंद्र सिंह यादव के अनुसार दुर्घटना करने वाले मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।