फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders couple trodden by truck

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा

Thu, 09 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 09 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike riders couple trodden by truck
दंपति की मौत के बाद रोती बिलखती परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बकेवर थानाक्षेत्र के महेवा के पास हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाइक में रखे शादी के कार्डों पर लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी।

औरैया जिले के अजीतमल थानाक्षेत्र के कस्बा बाबरपुर में विद्या बिहार कालोनी निवासी रामनारायण शर्मा (60) अपनी पत्नी उर्मिला देवी (55) के साथ बुधवार को अपनी पुत्री की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। शाम के समय वह दोनों उर्मिला की बहन मुन्नीदेवी पत्नी तुलसीराम निवासी विरारी के यहां पहुंचे और शादी का निमंत्रण देने के बाद बाइक से अपने घर के लिए रवाना हुए। रात करीब सवा नौ बजे जैसे ही वह दोनों बाइक से महेवा के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया। ट्रक दोनों को कुचलता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन


बाइक चला रहे रामनारायण शर्मा व उनकी पत्नी उर्मिला देवी में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात के समय ही होने के कारण इसकी तुरंत जानकारी नहीं हो सकी। जब राहगीरों ने दोनों को पड़े देखा तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम के साथ एसओ बकेवर जेपी यादव मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने शवों को हाईवे से हटाकर अलग रखा। इससे करीब आधा घंटे बाद यातायात चालू हो सका। बाद में पुलिस ने उनके पास से मिले कार्ड पर लिखे पते पर सूचना परिजनों को दी। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

11 फरवरी को है बेटी की शादी
इटावा। महेवा के पास ट्रक हादसे का शिकार हुए दंपति की बेटी मीना की शादी 11 फरवरी को तय थी। बेटी की शादी को लेकर परिवार में चल रही खुशियां इस हादसे के कारण मातम में बदल गई। पोस्टमार्टम पर मौजूद उनके परिजन बदहवास रहे।

राम नारायण के दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। इसमें दो पुत्रों व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छोटी पुत्री मीना की शादी जागू कल्याणपुर थाना बिधूना में तय हुई है। 11 फरवरी को शादी होनी थी। परिजनों के अनुसार सात फरवरी को राम नारायण लगुन चढ़ाकर आए थे। बुधवार को शादी के कार्डों को लेकर बाइक से निकले तो पत्नी उर्मिला भी साथ में गई। हादसे के बाद घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सबसे बुरा हाल उस बेटी मीना का था जिसका उन्हें कन्यादान करना था।


रामनारायण के पास से मिले 66 हजार
इटावा। हादसे के शिकार हुए रामनारायण के पास से पुलिस को 66 हजार सात सौ पचास रुपये की नगदी भी मिली। समझा जाता है कि रामनारायण शादी की तैयारियों के सिलसिले में ही वह रकम शादी के खर्च के लिए ली होगी। जिसे साथ लेकर घर आ रहे थे। पुलिस ने बरामद रुपये परिजन व रिशतेदारों के आ जाने पर उनके सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed