फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bike rider old man died due to uncontrollable tractor collision

Etawah News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
bike rider old man died due to uncontrollable tractor collision
क्रासर - काम करने के लिए जाते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। मानिकपुर लखना रोड पर कराईपुरा चौकी के पास बाइक सवार वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लवेदी थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी इंद्रपाल (70) रविवार सुबह साढ़े आठ बजे रोज की तरह मजदूरी करने के लिए बाइक से शहर जा रहे थे। कराईपुरा के पास पीछे से कच्ची ईंट लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, तभी ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे रामकरन ने बताया कि उसके चाचा इंद्रपाल राज मिस्त्री का काम करते हैं। वह शहर में किसी का मकान बना रहे थे। वहीं, काम करने के लिए सुबह निकले थे। मृतक के दो पुत्र बृज किशोर व रवि प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी की छह महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक घर पर अकेले रह रहा था। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed