फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider husband killed, wife injured in vehicle collision

Etawah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 27 Jul 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider husband killed, wife injured in vehicle collision
वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बिजौली के पास बाइक सवार दंपत्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीर व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के ईकरी के रहने वाले योगेश शुक्ला (52) पुत्र रमेश चंद्र शुक्ला अपनी (50) पत्नी वंदना शुक्ला के साथ सैफई में भर्ती अपनी सास को देखकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। बुधवार रात करीब आठ बजे कानपुर आगरा हाईवे पर बिजौली के पास उन्हें कोई वाहन टक्कर मारकर भगा गया। हादसे में घायल योगेश शुक्ला को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी वंदना को प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट आने से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतक खेतीबाड़ी करता था उसके एक बेटी व दो बेटे हैं। सूचना पाकर रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed