फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bike rider dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 05 Mar 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies in road accident
सैफई। कर्री छिमारा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले ही एक की मौत हो गई। दूसरे युवक का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी गौरव कुमार (25) पुत्र गजराज सिंह अपने रिश्ते के भाई अंशुल(27) पुत्र होम सिंह (निवासी नगला मरदान थाना सैफई) के साथ बाइक से इटावा जा रहे थे।
विज्ञापन

कर्री छिमारा मार्ग पर गांव नगला केशोपुर बेनी के पास छिमारा की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए।
पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई भेजा। वहां पहुंचते ही गौरव ने दम तोड़ दिया। अंशुल का उपचार हो रहा है। बाइक अंशुल चला रहा था, उसने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव को सिर में ज्यादा चोट लग गई थी। अस्पताल प्रशासन ने शव को सैफई स्थित शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed