{"_id":"45824a301657e35feecc8601178fa49c","slug":"bike-collision-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से उतरकर घर की ओर जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव अहिवरनपुरा निवासी संतोष कुमार मिश्रा (45) पुत्र सूबेदार मिश्रा मंगलवार को इटावा आए थे। शाम को वे घर जाने के लिए भरथना से ट्रैक्टर पर सवार हो गए। घर के पास वे ट्रैक्टर से उतरकर पैदल ही चल पड़े कि तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवारीजनों ने बताया कि संतोष इंटर में पढ़ रही बेटी का मेडिकल बनवाने सीएमओ ऑफिस गए थे। इटावा से भरथना तक वह बस से आए। यहां से ट्रैक्टर पर सवार हो गए।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को भरतिया कोठी सुतियानी कालेज के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही साइकिल से टकरा गई। इस हादसे में साइकिल सवार धर्मेंद्र सिंह (35) पुत्र दफेदार सिंह निवासी नगला खलक ऊसराहार व बाइक सवार सोनू श्रीवास्तव (35) पुत्र शिवकिशन निवासी जवाहर रोड भरथना, शिवमोहन (32) पुत्र विनोद कुमार निवासी पडुआ बढ़पुरा घायल हो गया।
इकदिल कस्बा के पास हाइवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने से अनेक सिंह पुत्र खुशंनदन सिंह निवासी बारेपुरा अजीतमल जिला औरैया घायल हो गया। वैदपुरा थाना क्षेत्र के विचपुरी खेड़ा के पास लोडर की टक्कर लगने से अनुज पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी कुर्रा ठीकराहार घायल हो गया। सैफई क्षेत्र के गांव केहरी निवासी विवेक (4) पुत्र कप्तान सिंह को गांव में ही खेलते वक्त बाइक से टक्कर लग गई।