{"_id":"648ca7d002753e9a43052c16","slug":"bike-collided-with-pickup-maternal-uncle-injured-nephew-killed-etawha-news-c-12-1-289684-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पिकअप से टकराई बाइक मामा घायल, भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पिकअप से टकराई बाइक मामा घायल, भांजे की मौत
Fri, 16 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 33)रफीक की फाइल फोटो।
पिकअप से टकराई बाइक मामा घायल, भांजे की मौत क्रासर गुरुवार को कानपुर देहात मुंंगीसापुर मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गुरुवार सुबह 10 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर भरथना के थरी गांव से निकले मामा-भांजा कानुपर देहात में मुंगीसापुर मार्ग पर भड़ावल गांव के पास से पिकअप से टकरा गये। हादसे में भांजे की मौम हो गई और मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार हुआ। थरी गांव निवासी अंसार अली ने बताया कि उनका बेटा रफीक उर्फ लालू (30) और उसका मामा अरमान अली निवासी रसूलाबाद के अंगदपुरा दहेलिया दोनों राजपुर के रमऊ गांव में बारात में भाग लेने गांव से बाइक पर निकले थे। कानपुर देहात में सामने से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप से टकरा गए। जिसमें बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मामा गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका एक पैर टूट गया। मृतक अपने पीछे पत्नी शबीना बेगम, तीन बच्चे जिसमें दो बेटे आविद अली, अल्तमश व पांच माह की नवजात बेटी शायना सहित मां मकबुलन बेगम को रोता बिलखता छोड़ गया है।