फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Big shopkeepers are writing validity date, small ones do not mention

बड़े दुकानदार लिख रहे वैधता की तारीख, छोटे नहीं करते जिक्र

Thu, 25 Mar 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Big shopkeepers are writing validity date, small ones do not mention
मिठाई की दुकान में समय अवधि चस्पा कर बिकतीं मिठाइयां - फोटो : ETAWHA
इटावा। होली की तैयारी में बाजार सज गए हैं। मिठाई की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के प्रतिष्ठित दुकानदार मिठाइयों की उपयोग अवधि लिख रहे हैं लेकिन छोटे दुकानदार अवधि लिखना जरूरी नहीं समझा रहे हैं। इसके चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

होली पर मावां (खोवा) की डिमांड अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ दुकानदार कई दिन पुरानी रखी मिठाई को भी काउंटर पर लगा देते हैं, जिसके पश्चात लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

सरकार के आदेश पर फूड सेफ्टी स्टैंडर्स आथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए दुकान में रखी मिठाई की निर्माण व एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य किया है। शहर के प्रतिष्ठान दुकानदार मिठाई की निर्माण व एक्सपायरी अवधि लिख रहे हैं। जबकि छोटे दुकानदारों पर इसका असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों को इसकी जानकारी तक नहीं है। नौरंगाबाद स्थित एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब नियम बना तो अधिकांश लोगों ने इसका पालन किया लेकिन इसके बाद फिर वैसे ही हो गया। किसी टीम की आने की जानकारी पर दुकानदारों में बस सक्रियता बढ़ जाती है।
इस बार कम हो रही बिक्री
अंजली स्वीट हाउस के विमलेश जैन ने बताया कि होली के त्योहार पर इस बार पिछल साल की अपेक्षा दुकानदारी कम है। दिनभर में करीब 50 लोग ही मिठाई खरीदने आ रहे हैं। दुकान में रखी सभी मिठाइयों पर निर्माण व एक्सपायरी डेट लिखी हुई है।

कोरोना का असर मिठाइयों पर भी
बल्देव प्रसाद मिष्ठान भंडार के विश्वास यादव ने बताया कि कोरोना का असर इस बार दुकानदारी पर भी दिख रहा है। होली के शेष बचे दो से तीन दिनों में अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। दुकान में रखी सभी मिठाइयों में उसकी अवधि लिखी हुई है, जिनको हम फ्रिज में दिन तक रख सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed