{"_id":"60426c728ebc3ed3075e6f40","slug":"bicycle-student-injured-in-collision-with-dumper-etawha-news-knp615828824","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल
विज्ञापन
जाम लगाने वालों को समझाते थाना प्रभारी और ट्रेनी डीएसपी
- फोटो : ETAWHA
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ के पास शुक्रवार शाम साइकिल सवार छात्र को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साएं ग्रामीणों व महिलाओं ने उदी रोड में जाम लगा दिया। पुलिस करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को हटा सकी।
घड़िया मुलु सिंह गांव निवासी ओमवीर सिंह का बेटा राहुल (18) शुक्रवार दोपहर साइकिल से उदी के पास कोचिंग गया था। शाम को घर आते समय उदी मोड़ के पास डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
तभी वहां मौजूद ग्रामीण व महिलाएं हादसे के बाद गुस्सा गए और जाम लगा दिया। सूचना पर बढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बढ़पुरा थाना प्रभारी व ट्रेनी डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि घायल छात्र को अस्पताल भेजकर जाम खुलवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।