फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bhind XI reached the semi-finals after defeating Youth

यूथ को हराकर भिंड एकादश सेमीफाइनल में पहुंचा

Sat, 14 Nov 2020 08:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bhind XI reached the semi-finals after defeating Youth
इटावा। राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड पर खेले जो रहे इंडियन कप में शनिवार को खेले गए मैच में भिंड एकादश यूथ क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सुबह यूथ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सूरज टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। पूरी टीम 122 रन ही बना सकी। यूथ एकेडमी की ओर से गोलू ने 22 रन, उत्कर्ष ने 19 और इफ्तिखार ने 16 रन बनाए। भिंड की ओर से अभिषेक ने तीन और रोहित ने दो विकेट झटके। इसके बाद भिंड की टीम ने महज दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

भिंड की ओर से अभिषेक ने 36, अरुन ने 40 रन बनाए। यूथ एकेडमी की ओर से राहुल और सूरज ने एक-एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच अभिषेक को चुना गया। मैच की अंपायरिंग आसिफ इकबाल ने की। इस अवसर पर अवधेश कुमार, राजकपूर राणा, अकरम खान, सुलीम हुसैन, अकरम खान, जावेद अख्तर, इरशाद मेव, शशांक पाठक और सोनू आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed