{"_id":"63e6a456ff37e357c0079791","slug":"bharthana-fighter-won-the-match-etawha-news-c-12-1-75504-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: भरथना फाइटर ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: भरथना फाइटर ने जीता मैच
Sat, 11 Feb 2023 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षक टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को पहला मैचा भरथना फाइटर ने आठ विकेट से जीता। दूसरे मैच में बसरेहर बढ़पुरा ने जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच बसरेहर बढ़पुरा के सौरभ अवतार और भरथना फाइटर के स्वरूप सिंह रहे।
पहला मैच चकरनगर वॉरियर्स और भरथना फाइटर के बीच खेला गया। इसमें चकरनगर वॉरियर्स के विजय ओझा ने 29 बॉल पर 51 रन बनाए। वहीं इन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। टीम छह विकेट गंवाकर 108 रन बनाए। उधर, भरथना फाइटर के गौतम कुमार ने 19 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें छह चौके लगाए। स्वरूप सिंह ने 14 गेंदों में चार चौके लगाकर 27 रन बनाए। भरथना के स्वरूप सिंह ने तीन ओवर में 11 रन देकर एक विकेट झटका। भरथना ने दो विकेट पर 112 रन बना लिए।
दूसरा मैच जसवंतनगर और बढ़पुरा बसरेहर रॉकस्टार के बीच हुआ। मुख्य अतिथि बीएसए शैलेश कुमार ने टॉस कराया। जसवंतनगर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। बसरेहर बढ़पुरा रॉकस्टार टीम ने गौरव पाठक और सौरभ अवतार की 79 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत 16 ओवर में 158 रन बनाए। जवाब में उतरी जसवंतनगर की टीम 10.5 ओवर में 64 रनों पर ढेर हो गई। रॉकस्टार की तरफ से सौरभ अवतार ने 62 रन, मंजीत ने नाबाद 22 रन, गौरव पाठक ने 21 रन बनाए, इंद्रजीत ने 5 विकेट, गौरव पाठक ने 3 विकेट लिए। जसवंतनगर की तरफ से प्रभाकर ने 15 रन बनाए। सुशील ने दो विकेट, नीरज और प्रवीण ने एक-एक विकेट लिया।टूर्नामेंट के संयोजक जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।