{"_id":"62376b1b39398f2d6a7d3e10","slug":"bhai-dooj-etawah-etawah-news-knp68654787","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने लगाया टीका, भाइयों ने दिए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने लगाया टीका, भाइयों ने दिए उपहार
विज्ञापन
काव्या त्रिपाठी भाई संस्कार को तिलक करती हुई
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा/महेवा। होली मनाने के बाद रविवार को भाईदूज का पर्व मनाया गया। हालांकि कुछ लोगों ने शनिवार को भी भाई दूज मनाया था।बहनों ने भाइयों के मस्तक पर रोली और अक्षत का टीका लगाकर मिठाई खिलाई। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार दिया।
शहर में प्रकाश नगर (महेरा चुंगी) में बहन काव्या त्रिपाठी ने भाई संस्कार त्रिपाठी के माथे पर रोली और अक्षत का टीका लगाकर मिठाई खिलाई और भाई की दीर्घायु की कामना की। महेवा विकास खंड क्षेत्र के कस्बा एवं ग्रामीण अंचलों में भाई दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों का तिलक कर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। बहनों ने उनके लंबी दीर्घायु की कामना की।
हालांकि भाई दूज पर मायके आने वाली महिलाओं को बसों एवं तिपहिया वाहनों में अत्यधिक भीड़ की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय तौर पर बसों की कमी के चलते डग्गामार वाहन चालकों की चांदी रही। अछल्दा-महेवा रोड पर अधिकांश बसों की छतों पर बैठकर यात्रियों को सफर करना पड़ा।