{"_id":"609429fd8ebc3ebf423beda6","slug":"bed-filled-in-kovid-hospital-patient-returned-etawha-news-knp6270924161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल में बेड फुल, मरीज को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल में बेड फुल, मरीज को लौटाया
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में 200 का कोविड अस्पताल भर जाने के कारण गुरुवार को कई गंभीर मरीजों को लौटा दिया गया। आक्सीजन की भी कमी होने लगी है।
मैनपुरी जिले के कल्होरपोवा निवासी कांति देवी (50) पत्नी मनीराम को गुरुवार को चिकित्सा विश्वविद्यालय लाया गया था। मनीराम ने बताया कि प्राइवेट एंबुलेंस से पत्नी को यहां लाए थे। वार्ड में तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों ने ऑक्सीजन न होने का हवाला देकर भर्ती करने से मना कर दिया। जिद करने डॉक्टरों ने ऑक्सीजन न होने बात एक कागज पर लिखकर भी दी है।
मनीराम ने कहा कि उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज करा सकें। रिश्तेदारों से उधार लेकर एंबुलेंस वाले को किराया दिया था। अब बिना इलाज के पत्नी को वापस घर लेकर जा रहे हैं। कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि कोविड अस्पताल में बेड भर गए हैं, ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है।