फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Beaten for protesting against the mistreatment of an elderly person on the train.

Etawah News: ट्रेन में वृद्ध से अभद्रता का विरोध करने पर पीटा

Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Beaten for protesting against the mistreatment of an elderly person on the train.
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के नगला तौर निवासी गौरव (30) ने बताया कि नोएडा की मंगलवार शाम को एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंटरव्यू देने के बाद गाजियाबाद से ट्रेन से घर लौट रहे थे। जनरल बोगी में उनके साथ एक वृद्ध भी बैठे थे।
विज्ञापन

गौरव का आरोप है कि बोगी में पांच युवक बैठे थे, जो खुद को प्रयागराज विश्वविद्यालय का छात्र नेता बता रहे थे। आरोप है कि युवक वृद्ध से अभद्रता कर रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो युवकों से विवाद हो गया। टूंडला के पास विवाद बढ़ने पर गौरव ने ट्रेन में 112 नंबर पर सूचना दी। सराय भूपत स्टेशन के पास युवकों ने गौरव के साथ मारपीट की। स्टेशन से पहले युवकों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल गौरव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जीआरपी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन में छात्रों के बीच विवाद हुआ था। गौरव के साथ मारपीट की शिकायत पर आशुतोष शुक्ला नाम के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रेन से धक्का देने के आरोप की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed