{"_id":"5db48d5b8ebc3e013874acc8","slug":"banking-etawha-news-knp522230690","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री चौराहा पर एसबीआई एटीएम के बाहर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री चौराहा पर एसबीआई एटीएम के बाहर लगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बैंकों की छुट्टी होने के बाद शनिवार को लोग एटीएम के बाहर रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे रहे। बैंक अधिकारियों ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम में पहले से ही दोगुनी धनराशि डाल दी है। इसके बाद भी नियमित एटीएम में पैसा डाला जाएगा। जिससे लोगाें को पैसे के लिए परेशान न होने पड़े।
दिवाली के अवसर पर बैंकों की छुट्टी होने के बाद ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम में धनराशि को बढ़ाकर डाला गया है। एक एटीएम में प्रतिदिन करीब 25 लाख रुपये डाले जाते हैं। छुट्टी को देखकर एक एटीएम में करीब 50 लाख रुपये पहले से डाल दिए गए है। दिवाली के अवसर पर पैसे निकालने के लिए शास्त्री चौराहा स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर लोगों की लंबी कतार देखी गई तो वहीं विजयनगर स्थित एटीएम समेत शहर के अन्य एटीएम में भी इसी प्रकार की लोगों की कतार लगी रही। बैंक के अधिकारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए इस बार दो हजार के अधिक नोट डाले हैं।
जिससे लोगो को इससे लाभ मिल सके। इस मामले में एलडीएम देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए सभी एटीएम में पहले से दोगुना धन डाला गया है। इसमें दो हजार के नोट अधिक डाले गए हैं। जिससे लोगों को आसानी हो सके। इसके साथ ही छुट्टी होने के बाद भी सुविधा के लिए एटीएम में पैसे प्रतिदिन डालने के निर्देश दिए गए हैं।