फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   'Bank can be Bankrupt anytime'

‘बैंक कभी भी हो सकते हैं दिवालिया’

Fri, 05 Oct 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 05 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
'Bank can be Bankrupt anytime'
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मोदी सरकार को निशाने पर रखते हुए लोगों को आगाह किया है कि बैंकें खतरे में हैं। जिनका ज्यादा रुपया बैंकों में जमा है। वे सावधान रहें। कोई भी बैंक कभी भी दिवालिया हो सकता है। उन्होंने कहा कि बैंकों ने 3 लाख 18 हजार करोड़ रुपये की बड़ी रकम बट्टे खाते में डाल दी है, जो केंद्र सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सोशल सेक्टर के बजट से दोगुना से भी अधिक है।
विज्ञापन


 प्रो. यादव ने ये बातें बृहस्पतिवार को नुमाइश पंडाल में इटावा विधानसभा क्षेत्र के सपा बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। कहा कि भाजपा सरकार लोगों को सिर्फ मूर्ख बना रही है, जो लंबे अर्से तक कांग्रेस बनाती रही। सरकार की जन विरोधी नीतियों से व्यापार चौपट हो गया है और छोटे-उद्योग बंद हो चुके हैं। मझोले उद्योगों के करीब 60 प्रतिशत लोग घर में बैठे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। यह बात भी खोखली साबित हुई है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि रकम वापस न होेने पर बैंकों ने 3 लाख 18 हजार करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाल दिए हैं। बैंकें खतरे में हैं। वे कभी भी दिवालिया हो सकते हैं। ऐसे यदि किसी का एक करोड़ जमा है तो बैंक उसे सिर्फ एक लाख रुपये ही वापस करेगा। इसके बाद सब खत्म, अपनी रकम का क्लेम भी नहीं कर पाएंगे। सरकार की पालिसी ऐसी है कि उसमें कोई भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारों से रहे सतर्क  
प्रो. यादव ने कहा कि इस सरकार से सब परेशान हैं। देश के 25 हजार मध्यम वर्ग के उद्योगपति देश छोड़कर चले गए हैं। उन्हें प्रापर्टी एवं इंडस्ट्रीज बेचकर जाना पड़ा है। इस सरकार के चलते आलम यह है कि कुछ लोग लोन लेकर भाग गए और कुछ मजबूरी में चले गए। लेकिन असल बात यह कि सरकार की नीतियों से जब हर कोई परेशान होता है तो सत्ता में बैठे लोग कोई न कोई ऐसा नारा उछाल देते हैं। ताकि लोग अपनी परेशानी को भूल जाएं। एक समय जब ऐसी ही हालत में कांग्रेस थी, तब इंदिरा गांधी ने भी यही किया था।  प्रो. रामगोपाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी तब कहा था कि विपक्ष के लोग कहते हैं कि इंदिरा हटाओ, हम कहते हैं गरीबी हटाओ, बस इसी एक नारे से वे जीत गईं थीं। इसलिए ऐसे नारों से सतर्क रहना है।

भाजपा के विधायकों को लिया आड़े हाथ
भाजपा के दोनों स्थानीय विधायकों को भी सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ बालू ट्रक निकलवाने के अलावा और कोई काम नहीं किया। जनता के लिए एक हैंडपंप भी लगवाया। सौ मीटर किसी गांव में एक गली बनवा दी हो तो बता दें। सड़कों की तो बात दूर है। एक भी विकास के काम नहीं कराए। जो अखिलेश (पूर्व मुख्यमंत्री) करा गए, उन्हीं पर पत्थर लगवा रहे हैं। सत्ता में आएंगे तो उखड़वा देंगे। प्रो. यादव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को भी आगाह किया कि वह लोगों का उत्पीड़न न करें, आज नहीं तो कल वह जेल चले जाएंगे।


शिवपाल से पूछें, कौन कर सकता है हत्या
नुमाइश पंडाल में प्रो. रामगोपाल यादव से पत्रकारों ने शिवपाल सिंह यादव के वक्तव्य को लेकर सवाल किया। उनसे पूछा गया कि शिवपाल सिंह यादव कह रहे हैं कि मुलायम सिंह यादव की हत्या हो सकती है। इस पर उन्होंने कहा कि उनसे ही पूछिए कि कौन हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed