{"_id":"600718658ebc3e30ba2115a0","slug":"bakewar-s-youth-found-dead-body-hanging-from-tree-in-rajkot-accused-of-murder-etawha-news-knp606958811","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकेवर के युवक का राजकोट में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेवर के युवक का राजकोट में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कस्बे के एक युवक का शव मंगलवार सुबह गुजरात के राजकोट स्थित रेलवे ट्रैक किनारे पेड़ से लटका मिला। गुजरात पुलिस को युवक के जेब से एक डायरी मिली, जिसमें उसके बहन का नंबर लिखा था। परिजनों ने भाई के साले पर हत्या का आरोप लगाया है।
मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी संदीप (35) करीब चार माह पहले राजकोट स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने गया था। पत्नी रीना ने बताया कि संदीप बड़े भाई स्व. कैलाश के साले योगेश कुमार निवासी ग्राम कंहरपूरा थाना लवेदी के साथ रहता था।
दोनों एक ही कंपनी में थे। योगेश परिवार के साथ वहां रहता है। गुजरात पुलिस को संदीप की जेब से एक डायरी मिली जिसमें बहन नीरज देवी निवासी निवाड़ीकला का नंबर लिखा था। बहन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। संदीप के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि चार माह से संदीप ने घर में कोई संपर्क नहीं किया था। उन्होंने योगेश पर हत्या का आरोप लगाया।