{"_id":"c8a57d6d99c1d5e4d834c0b8dc5ea8d5","slug":"bakever-police-arrested-two-history-sheeter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकेवर पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकेवर पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया। जबकि मौके से एक भाग निकला। पुलिस ने इनके पास से नकली स्टेनगन सहित कई असलहे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सर्वानंद यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार की दोपहर बकेवर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग इकनौर-रमऊपुर मार्ग तिराहे के पास स्थित मेहरबान सिंह के खेत में किसी वारदात की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जेपी पाल, एसआई संजय कुमार गुप्ता ने फोर्स के साथ घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग करने लगे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुनेश यादव पुत्र श्याम सिंह, पुत्तूलाल पुत्र छोटेलाल निवासीगण निवासी नगला कले बकेवर को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि मुनेश का एक संगठित गिरोह है। गिरोह के तीन सदस्य अशोक कुमार यादव निवासी परसौली बकेवर, शैलेंद्र उर्फ शीले पुत्र नत्थू सिंह निवासी दिलीपनगर बकेवर, वीरेंद्र सिंह निषाद निवासी मड़ैया दिलीपनगर बकेवर को जनवरी महीने में आगरा जिले की बाह थाना पुलिस अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
पकड़े गए युवकों के खिलाफ लूट, अपहरण, अवैध शस्त्र रखने की धाराओं में आसपास के जिले में भी कई मामले दर्ज हैं। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, 315 बोर राइफल, 303 बोर रायफल, एक स्टेनगन फर्जी (मॉडल गन के साथ कारतूस बरामद किए।
उन्होंने बताया कि उक्त लोग फर्जी स्टेनगन से दहशत फैलाने का काम करते थे। पुलिस भागे हुए साथी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी ने एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।