फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bakauli team won scout

Etawah News: स्काउट में बकौली की तो गाइड में पंदी व अघीनी की टीम रहीं अव्वल

Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bakauli team won scout
ताखा। बीआरसी पर मंगलवार को स्काउट गाइड रैली और कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्काउट में उच्च प्राथमिक विद्यालय बकौली और गाइड में नगला पंछी व अघीनी की टीम अव्वल रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बबुआ ठाकुर और बीईओ उपेंद्र कुमार ने रैली व कैंप का शुभारंभ किया। इसके बाद मार्चपास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ लगाना, कैंप फायर, बिना बर्तन के भोजन, तंबू निर्माण आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें स्काउट-गाइड की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। स्काउट में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पंक्षी की टीम दूसरे स्थान पर रही। गाइड में उच्च प्राथमिक विद्यालय बकौली की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

रैली का आयोजन जिला स्काउट मास्टर अच्युत त्रिपाठी व ब्लॉक स्काउट स्काउट मास्टर अवनीश दुबे की देखरेख में किया गया। निर्णायक की भूमिका सोनी राजावत, आरती सिंह, नेहा सोनी, अंजुल यादव, अमित चौहान इशना दुबे, प्रदीप चौहान, विनायक पांडे रहीं। विकास चौरसिया, विक्रम चौहान, रवि यादव, ब्लॉक पीटीआई अवधेश राठौर, देवेश त्रिवेदी, नितिन कुमार, रविकांत, राजकुमार, आकाश गर्ग, मोहित भदौरिया, निशांत चौहान, सौरभ कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोवर्स-रेंजर्स को बताए गए उनके कर्तव्य
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में रोवर्स रेंजर्स कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ज्योति भदौरिया ने बताया कि रोवर्स-रेंजर्स के कैंप में 24-24 प्रतिभागियों की दो टोलियां शामिल रहीं। इसमें रोवर्स-रेंजर्स को उनके कर्तव्य बताए गए।

महाविद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य तथा कृषि संकाय के 72 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया। कैंप प्रशिक्षक के रूप में स्काउट-गाइड कार्यालय इटावा से अच्युत त्रिपाठी और आशीष गुप्ता को नामित किया गया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. नलिनी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को कैंप में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कैंप के सदस्यों डॉ. इंदु बाला मिश्रा, डॉ. नवीन अवस्थी व खेल प्रशिक्षक मीनू त्रिपाठी को कार्यक्रम की उत्तम व्यवस्था के लिए बधाई दी। डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed