फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bajra crop water logged, farmers in trouble

किसानों के लिए आफत बनी बारिश, बाजरे की गिर गईं बालियां

Sun, 09 Oct 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
bajra crop water logged,  farmers in trouble
बकेवर/जसवंतनगर। चार दिन से हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। क्षेत्र में बाजरे को बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी बालियां गिर गईं हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बाजरे की फसल को काट भी नहीं सकते। लरखौर के किसान दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि बाजरे के खेतों में बाली बनकर तैयार हो रही थी। इस बीच बारिश होने से सब पौध खेत पर बिछ गई है।
कंडवा रोग भी लग जाएगा। जसवंतनगर में सब्जी उत्पादक किसान परेशान हैं। खेतों में बोई गई धनिया, मेथी, गाजर, मूली, सोया डूब गया है। किसान रोशन ने बताया कि मेहनत पानी में बह गई।
विज्ञापन

किसान मुन्ना लाल ने बताया कि बारिश में सब बर्बाद हो गया है। उन्होंने बताया कि मटर का बीज 100 रुपये प्रति किलो लेकर खेत में डाला था। बारिश होने से सब बीज बर्बाद हो गया। खेत सूखने में करीब 15 दिन लगेंगे, ऐसे में मटर की बुआई में देरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में धूप, शाम को बदला मौसम
रविवार को दिन में धूप रहने के बाद शाम को बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से बारिश का दौर चलने से रात के तापमान में गिरावट हो गई है। हल्की ठंड का अहसास होने से घरों में पंखे बंद कर सोना पड़ रहा है। 12 अक्तूबर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed